फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police accused of helping a youth from another class in the kidnapping of a teenage girl

Unnao News: किशोरी के अपहरण में पुलिस पर दूसरे वर्ग के युवक की मदद करने का आरोप

Mon, 16 Sep 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police accused of helping a youth from another class in the kidnapping of a teenage girl
अचलगंज। किशोरी के अपहरण की घटना में उसकी मां ने दूसरे वर्ग के युवक पर आधार कार्ड में जन्म तिथि में हेराफेरी करने और पुलिस पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी और किशोरी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव हड़हा निवासी जिब्रान 13 सितंबर को करीब 25 साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा था और उसे अगवा कर ले गया था। किशोरी की मां का आरोप है कि युवक के साथ पुलिस भी आई थी। पुलिस ने बेटी का आधार कार्ड देखा था। उसमें बेटी को बालिग देख आरोपी के साथ जाने की अनुमति दे दी थी। विरोध करने पर दो पुलिस कर्मियों ने उसे व पति के साथ धक्का-मुक्की कर थाने ले जाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

मां का आरोप है कि आधार कार्ड में आरोपी ने हेराफेरी करके नाबालिग बेटी को बालिग दर्शाया है। जबरन उसके और पति के एक कागज पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया। आरोपी जिब्रान ने धर्म परिवर्तन का हवाला देते हुए 50 रुपये के शपथ पत्र में अपना नाम राजकुमार बताया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जिब्रान को हिरासत में लिया और दूसरे दिन छोड़ दिया। इसके बाद वह किशोरी को लेकर चला गया। मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ और एसओ को फटकार लगाई। शनिवार को किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक व किशोरी सहित अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधार कार्ड की जांच करती तो न होती किरकिरी

किशोरी को बालिग साबित करने के लिए आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड का सहारा लिया था। आधार में किशोरी की जन्मतिथि एक जनवरी 2004 लिखी है। जबकि राजकीय कन्या विद्यालय के अभिलेखों में उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 2008 दर्ज है। युवक के साथ गए पुलिस कर्मियों ने संजीदगी दिखाई होती तो शायद इस घटना में उसकी किरकिरी न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed