फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   PNG pipeline burst, gas leak caused panic

पीएनजी की पाइप लाइन फटी, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

Fri, 15 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
PNG pipeline burst, gas leak caused panic
आदर्श नगर में भूमिगत गैस पाइप लाइन की मरम्मत के लिए खुदाई करते श्रमिक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मरम्मत के लिए निजी दूर संचार कंपनी की ओर से भूमिगत लाइन की खुदाई के दौरान पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की लाइन टूटने से गैस रिसाव शुरू हो गया। तेज रिसाव देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आपूर्ति बंद करने के एक घंटे बाद गैस रिसाव रुका। आदर्श नगर के ढाई हजार घरों की गैस आपूर्ति ठप है। सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिडेड) के अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। बताया कि देर रात तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में गुरुवार शाम करीब चार बजे एक निजी दूरसंचार कंपनी के लोग भूमिगत तार लाइन की मरम्मत कराने के लिए जेसीबी से खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान पीएनसी की भूमिगत पाइप लाइन फूट गई। इससे गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। दुर्गंध फैलने से लोगो में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

लोगों ने सीयूजीएल को सूचना दी। आनन फानन कंट्रोल रूम से गैस की आपूर्ति बंद की गई। करीब एक घंटे बाद गैस का रिसाव रुका। शाम करीब छह बजे सीयूजीएल की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत शुरू की। कंपनी के जनसंपर्क आधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि निजी दूर संचार कंपनी के लोगों ने बिना सूचना दिए मशीन से खुदाई शुरू कर दी, इससे घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 2500 घरों की गैस आपूर्ति बंद हो गई है। बताया कि अगर इस दौरान कोई चिंगारी गैस के संपर्क में आ जाती तो आग भी लग सकती थी, गनीमत रही कि लोगों की सजगता से ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि खुदाई कराने वाली दूर संचार कंपनी और उसके ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया कि देर रात तक गैस आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed