फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pit filled with soil due to mining filled with water, girl dies due to drowning

Unnao News: मिट्टी खनन से हुए गड्ढे में भरा पानी, डूबने से बच्ची की मौत

Sat, 03 Aug 2024 03:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Pit filled with soil due to mining filled with water, girl dies due to drowning
उन्नाव। हसनापुर गांव में खेत गई सात साल की बच्ची का शव सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, गड्ढा मिट्टी खनन से हुआ। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी नैन्सी (7) पुत्री सुनील गुरुवार को मां कमला के साथ खेत गई थी। काफी देर तक रुकने के बाद वह खेत से घर आने के लिए अकेली ही चल दी। तभी रास्ते में गड्ढे के पास उसका पैर फिसला और वह उसी में भरे पानी में चली गई। गड्ढा गहरा होने से उसी पानी में वह डूब गई। ग्रामीणों ने देर शाम शव उतराता देख परिजनों को बताया तो चीख पुकार मच गई। पुलिस ने जांच की और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक, जिस गड्डे में बच्ची गिरी वह मिट्टी खनन ने हुआ था। बेटी की मौत से परिजन बेहाल हैं। सोहरामऊ एसओ शरद कुमार ने बताया कि गड्ढा किसने खोदा इसकी जांच की जाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed