फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pipe line effected due to pipe line leakege

टूटी पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति बाधित

Wed, 23 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
pipe line effected due to pipe line leakege
डरियनटोला में टूटी पाइप लाइन से बहता पानी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मार्च में मई-जून जैसी गर्मी पड़ने के साथ जल संकट गहराता जा रहा है। जर्जर पाइप लाइनों के कारण करीब 15 हजार घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि जर्जर लाइनों की मरम्मत के लिए बजट नहीं आता है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में 32 वार्ड हैं। पालिका का दावा है कि प्रतिदिन 13 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन दशकों पुरानी पाइप लाइनें जगह-जगह लीकेज हो गईं हैं।
विज्ञापन

इसके कारण हजारों लीटर पेयजल घरों में पहुंचने से पहले ही रास्ते में नाली-नालों में बह जाता है। नगर पालिका ने सैकड़ों मीटर दूर मुख्य मार्ग की भूमिगत पाइप लाइन से कनेक्शन दिए हैं। इन पाइप लाइनों में टूटफूट होने से जलापूर्ति प्रभावित रहती है। हालत यह है कि सुबह से ही पीने के पानी के लिए मशक्कत शुरू हो जाती है। कहने को तो सुबह चार से दस बजे तक और शाम पांच से सात बजे तक पानी की आपूर्ति होती है लेकिन इसके बाद भी 15 हजार घरों के नल सूखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखरेख न होने से खराब हो गई 50 साल पुरानी पाइप लाइन
नगर पालिका क्षेत्र में 50 साल पुरानी पाइप लाइन पड़ी है। देखरेख न होने से यह खराब हो गई है। खास तौर पर केसरगंज, डरियनटोला में पाइप लाइन का मकड़जाल सड़क से होकर निकला है। वाहनों की आवाजाही से लाइन जगह-जगह टूट गई है। लोगों ने लीकेज पाइप लाइन पर कपड़ा, पॉलिथीन, रबड़ का ट्यूब लगाकर काम चलने लायक बना रखा है। पुरानी बाजार, बाबूगंज, अनवार नगर, कंजी, घोसियाना सहित डेढ़ दर्जन मोहल्लों में पानी का संकट रहता है।

जर्जर पाइप लाइन ठीक कराने के लिए बजट नहीं आता है। जल्द ही अमृत योजना के तहत घरों में पानी पहुंचने लगेगा। जलकल विभाग हर दिन 24 नलकूप और नौ ओवरहेड टैंक के जरिये 13 लाख लीटर पानी की आपूर्ति करता है। इसमें कोई कटौती नहीं होती है। हालांकि आबादी के लिहाज से पानी की आपूर्ति कम है लेकिन जो संसाधन हैं उन्हीं से काम चलाया जा रहा है। - विवेक वर्मा, जलकल अभियंता

पाइप लाइन टूटी होने से बर्बाद होता पानी। संवाद

पाइप लाइन टूटी होने से बर्बाद होता पानी। संवाद- फोटो : UNNAO

पाइन लाइन का सड़क से होकर गुजरा मकड़जाल। संवाद

पाइन लाइन का सड़क से होकर गुजरा मकड़जाल। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed