फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pharmacists and license fee hike protest

फार्मेसिस्ट व लाइसेंस शुल्क वृद्धि का विरोध

Mon, 29 Feb 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 29 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists and license fee hike protest

मेडिकल स्टोरों पर फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता व दुकानाें के लाइसेंस शुल्क में दस गुनी वृद्धि के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धनवंतरिदेव गुप्ता ने कहा प्रदेश में जितने खुदरा दुकानदार हैं उनकी तुलना में अवकाश प्राप्त या बेरोजगार फार्मेसिस्ट दस प्रतिशत की संख्या में उपलब्ध नहीं है। कहा कि पांच दशक पहले भी इस समस्या के निराकरण के लिए अनुभवी दुकानदारों को लाइसेंस हासिल करने का अधिकार दिया गया था। बाद में फार्मेसिस्टों ने इसका विरोध किया। इसकी वजह से यह व्यवस्था वापस ले ली गई थी। विरोध जताते हुए कहा कि सरकार समस्या को जानते हुए भी खुदरा दुकानदारों को कोई राहत नहीं दे रही है। दूसरी ओर गांवों में हजारों दुकानदारों पर दस गुने तक लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का आदेश दे रही है। जिसे झेल पाना छोटे दुकानदारों के लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन प्रकरणों को गंभीरता से लेना चाहिए। पीएम व सीएम को भेजे गए ज्ञापन में फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने व शुल्क वृद्ध वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान संरक्षक प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रजनीकांत गुप्ता, लक्ष्मेंद्र सिंह, अतहर अली, रवि मिश्रा, अविनाश बाजपेई, कृष्ण कुमार दीक्षित, बलराम बाजपेई, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed