फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People removed trespass after notice

Unnao News: नोटिस के बाद लोगों ने हटाए अतिक्रमण

Sun, 23 Nov 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
People removed trespass after notice
चकलवंशी। चौराहा चौड़ीकरण को लेकर दी गई नोटिस के बाद लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया है। पीडब्ल्यूडी ने 60 लोगों को नोटिस देकर 15 दिन की मोहलत दी है। सफीपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी चौराहा से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, हरदोई की ओर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। दुकानदारों के आगे बढ़कर दुकानें व टीनशेड रखवाकर अतिक्रमण करने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इससे लोकनिर्माण विभाग ने चौराहे को चौड़ा करने के लिए 60 अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा तो रविवार को लोगों ने टीनशेड हटाना शुरू कर दिया है। जेई आनंद जायसवाल ने बताया कि 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद विभाग खुद अतिक्रमण हटाएगा। इसका खर्चा अतिक्रमण करने वालों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed