{"_id":"6550ebede05ade39ac0250d6","slug":"passengers-had-to-wait-for-hours-for-the-bus-unnao-news-c-221-1-uno1004-5741-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: यात्रियों को बस के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: यात्रियों को बस के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
Sun, 12 Nov 2023 08:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 6
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। त्योहार पर घर वापसी के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग काफी देर तक रोडवेज बस का इंतजार करते रहे। बस न मिलने पर निजी वाहन से घर पहुंचे। हालांकि बस स्टेशन पर अधिक दिक्कत नहीं रही।
दिवाली पर रोडवेज बस में लोगों को सीट नहीं मिल सकी। लखनऊ बाईपास पर यात्री बस के इंतजार में घंटों खड़े रहे। कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली अधिकांश बसें यात्रियों से खचाखच थीं।
इससे यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं निजी वाहन चालकों ने फायदा उठाकर यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। हालांकि शहर के बस स्टेशन ज्यादा दिक्कत नहीं रही। वहीं लंबे रूट की बसों में भी अधिक भीड़ नहीं रही। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि चार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। यात्री बढ़ने पर बसों के फेरे और बढ़ाए जाएंगे।