फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pariyar ghat

गंगा की धारा से दूरी पर दफनाए जाएं शव

Fri, 16 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 16 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
pariyar ghat
उन्नाव। परियर घाट में मिले शवों पर डीएम सौम्या अग्रवाल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने थानाध्यक्ष, पंडे व दाह संस्कार कराने वालों को कड़े शब्दों में कहा कि गंगा की धारा में शवों का प्रवाह न होने पाए।
विज्ञापन


गंगा की धारा से शवों को काफी दूर दफनाया जाए। प्रधानों, घाट संचालकों के मोबाइल नंबर व नाम की सूची रखने के निर्देश डीएम ने दिए।

कलेक्ट्रेट पन्नालाल हाल में पुलिस, प्रशासनिक व पंडों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि आम लोगों को जागरूक करें कि गंगा में शवों का प्रवाह न करें। जो दफनाए जाएं वह भी गंगा की धारा से दूर हो ताकि धारा में पानी बढ़ने/कटान आदि होने पर खुलने न पाएं।
विज्ञापन


बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी एसडीएम व सीओ और थानाध्यक्ष क्षेत्र के प्रधानों, पंडों, दाह संस्कार कराने वाले लोगों के साथ आदि की थानावार मीटिंग करें। उनके क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों का सघन निरीक्षण करें। इसके बाद घाटों के संचालकों, प्रधानों की बैठक में क्या कार्रवाई की जरूरत है आदि विवरण लिखकर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मीटिंग की कार्यवृत्ति भी दी जाए। कहा कि, घाटों पर संबंधित दिशा-निर्देशों को दर्शाते हुए बोर्ड लगवाएं। सारा विवरण घाटवार देना है। सिंचाई विभाग के जेई व एई भी थानों की बैठकों में मौजूद रहेंगे। कहा कि सभी प्रधानों, घाट संचालकों आदि के मोबाइल नंबर, नाम व पते की सूची रखी जाए।


कहा कि, माघ मेला चल रहा है इसके मद्देनजर रखते हुए और अधिक सजगता बरतने की जरूरत है। निर्देश दिए गए कि घाटों के पास के पानी की भी सैंपलिंग करा ली जाए। डीएम ने सभी निर्देेशों का तीन दिन में पालन करने को कहा है। बैठक में एसपी पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed