{"_id":"6935cc8aa4955b2fa30fd6e7","slug":"pariar-road-will-be-repaired-with-rs-471-crore-unnao-news-c-221-1-sknp1055-141450-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 4.71 करोड़ से परियर मार्ग की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 4.71 करोड़ से परियर मार्ग की होगी मरम्मत
विज्ञापन
फोटो-1
-शासन ने दी मंजूरी, पीडब्ल्यूडी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
-एक माह में काम शुरू करने की तैयारी तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर से सटे सिकंदरपुर सरोसी-परियर मार्ग की मरम्मत के लिए 4.71 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक माह में मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है।
सिकंदरपुर सरोसी वाया ब्लाक कार्यालय से निकला परियर मार्ग ओडीआर (अन्य जिला मार्ग) में शामिल है। मार्ग में करोवन मोड़ से आगे बाजार तक करीब 2.1 किमी का रास्ता काफी खराब है। इस दूरी में सीसी रोड बनी हुई है। भारी वाहनों का आवागमन अधिक होने से रास्ता काफी खराब हो गया है। जगह, जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे अक्सर वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं और जाम लग रहा है। लंबे समय से मार्ग की मरम्मत की मांग की जा रही थी। अब प्रदेश सरकार ने मार्ग की मरम्मत के लिए 4.71 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
इंसेट-1
अन्य जनपदों का सुलभ होगा आवागमन
यह मार्ग एक तरफ शहर और दूसरी ओर वाया परियर बिठूर के जरिए कानपुर को भी जोड़ता है। इसके अलावा परियर-चकलवंशी मार्ग से जोड़कर वाहन हरदोई संडीला सहित लखनऊ आदि का भी सफर करते हैं। इसलिए मार्ग यातायात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। अब मार्ग की मरम्मत हो जाने से करोवन, सिकंदरपुर सरोसी, सिकंदरपुर, बसधना, परियर आदि गांवों की एक लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन
सिकंदरपुर सरोसी से परियर मार्ग के सीसी भाग की मरम्मत के लिए शासन से 4.71 करोड़ का ज्ट स्वीकृत हो गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक माह में काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।-हरदयाल अहिरवार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रांतीयखंड।