फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   panchayat vaccant seat election 13 nomination on 2 pradhan seat

उन्नाव: पंचायत की रिक्त सीटों पर दाखिल हुए नामांकन पत्र...

Thu, 21 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
panchayat vaccant seat election 13 nomination on 2 pradhan seat
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त सीटों के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। जिले में प्रधान पद की रिक्त दो सीटों पर 13 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल होने से 39 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। बीडीसी सदस्य के दो पदों पर चुनाव होंगे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत पूरा निस्पंसारी और बीघापुर की करमी में रिक्त प्रधान सीट पर 13 नामांकन दाखिल हुए। सरोसी ब्लाक में पर्चा दाखिल करने के दौरान काफी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 51 सीटों पर 39 ही पर्चे दाखिल हुए। सभी सदस्य सीटों पर मात्र एक पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) की पांच रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया कराई गई। हालांकि इसमें बिछिया की एक सीट पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं दो में एक ही पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अब दो सीटों पर आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि 21 जुलाई को नामांकन पर्चों की जांच और 22 जुलाई को नाम वापसी होगी। उसी दिन तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक प्रधान पद की दो और बीडीसी की दो सीटों पर मतदान होगा। मतगणना पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी। बताया कि एक भी नामांकन न होने से ग्राम पंचायत सदस्य की 12 और बीडीसी की एक सीट रिक्त रह गई है। जिसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed