फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   panchayat committies formed, now village government will rule

पंचायत समितियां गठित, बन गई गांव की सरकार

Sun, 27 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 27 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
panchayat committies formed, now village government will rule

ग्राम पंचायत की पहली बैठक में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान छह समितियों का गठन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

चकलवंशी संवाददाता के अनुसार, मियागंज विकासखंड मियागंज में 74 ग्राम पंचायतों में से मात्र 42 का ही गठन हो सका। 9 ग्राम पंचायतों का गठन सोमवार को होगा। नवगठित ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों ने नवनिर्वाचित ग्राम सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत परेंदा, मुस्तफाबाद में ग्राम विकास अधिकारी सुरेशचंद्र चौरसिया सुभानखेड़ा, ऐनीखुर्द, चकबरेसर, मखदूमपुरशाह सफी में ललित कुमार गौतम सलेमपुर, मिर्जापुर कलां में विनोद कुमार यादव, बुढ़ानपुर, आ.त. नईबस्ती, आ.त. जारुल्लानगर में संजीव कुमार, दीपागढ़ी, आ.त. पश्चिम में प्रकाशचन्द्र, मियागंज, गोबारि, बरहाकलां में निर्मल मिश्रा तथा बिनैका, नौहाई बुजुर्ग, गलरापुर में रामकृष्ण पटेल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा प्रत्येक गठित ग्रामसभाओं में छह ग्राम समितियों का गठन किया। इसमें नियोजन एवं विकास समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, जल प्रबन्धन समिति, निर्माण कार्य समिति, प्रशासनिक समिति एवं शिक्षा समिति गठित की गईं। सफीपुर की ग्रामपंचायत मेथीटीकुर में ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने ग्रामसभा के निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान उमा सिंह तथा गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के दौरान ग्राम प्रधान के ससुर गंगाबक्स सिंह (90 वर्ष) का निधन हो गया। जिससे कार्यक्रम में शोक की लहर दौड़ गई। पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड की 38 ग्राम पंचायतों में 6 समितियों का गठन किया गया। इन समितियों में एक महिला व बीसी, एससी वर्ग के सदस्यों को रखा गया है। शिक्षा समिति में विद्यालय में पढने वाले बच्चों के अभिभावक तथा स्वास्थ्य समिति में आशा बहू व आगंनवाड़ी कार्यकत्री को रखा गया। टोपरा ग्राम पंचायत में पांच सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत भदनांग, रामापुर, नवाव, मुरैता, लगंरपुर, ऊंचगांव किला, पिंजरा, सिजनी सोहरामऊ, भूलेमऊ, बैजुआमऊ, धिरजीखेड़ा, त्रिपुरारिपुर, बेहटा भवानी आदि में ग्राम पङंचायत विकास अधिकारियों ने सदस्यों को शपथ दिलाई। बिछिया संवाददाता के अनुसार, ग्राम पंचायत कोटरा एवं गदनखेड़ा ग्रामीण में नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस दौरान छह समितियों का गठन कर गांव की सरकार बनाई गई। ग्राम विकास अधिकारी पुत्तनलाल पाल ने सदस्यों में जरमन, गंगाचरण, उषा, शशी, रामस्वरुप, ओमकार, धर्मराज, रामबली व कांती आदि को शाल और पेन डायरी लेकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी की मझेरिया कला में बैठक स्थगित
विकासखंड की मझेरिया कला गांव में सभी सदस्यों के न पहुंचने से बैठक स्थगित कर दी गई। ग्राम पंचायत में कुल 11 सदस्यों में 10 निर्वाचित हुए हैं। इनमें शनिवार को हुई बैठक में केवल 4 ही पहुंचे। सदस्यों में अनीता मिश्रा, अरुणा तिवारी, वीरेन्द्र आदि ने बताया कि उन्हें बैठक की सूचना ही नहीं दी गई। इसलिए वह बैठक में नहीं गए। सदस्यों की संख्या अपूर्ण रहने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed