फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   panchayat chunav

डीडीसी में 43 और बीडीसी में 851 ने भरे पर्चे

Tue, 29 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 29 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन डीडीसी के 43 और बीडीसी के 851 पर्चे दाखिल हुए। अंतिम दिन उम्मीदवारों में नामांकन कराने के लिए होड़ सी लगी रही। कलेक्ट्रेट के बाहर भीड़ अधिक हो जाने से पुलिसकर्मियों ने कई बार लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन


पहले चरण में नौ अक्तूबर को पुरवा, असोहा, बिछिया व हिलौली ब्लाक की बीडीसी व डीडीसी सीटों के लिए चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 43 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 8 सौ से अधिक नामांकन हुए। दोनों दिनों में डीडीसी पद के लिए 101 और बीडीसी पद के लिए कुल 1555 पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन


असोहा प्रतिनिधि के अनुसार, दोनों दिन में बीडीसी पद के लिए कुल 358 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को 175 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन के लिए पांच काउंटर बनाए गए थे। सोमवार को 119 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी हरिकेश नारायण ने बताया कि 328 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। कुल 294 नामांकन पत्र भरे गए हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन अक्तूबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।

बिछिया संवाददाता के अनुसार, दो दिन में कुल 418 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है। हिलौली में दो दिन में 485 लोगों ने पर्चे दाखिल किए हैं।

दूसरे चरण के लिए शुरू हो गई नामांकन पत्रों की बिक्री

दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को होने वाले नवाबगंज, औरास, मियागंज व हसनगंज में मतदान के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन नवाबगंज में 192, औरास में 214 और हसनगंज में 450 फार्म बिके। द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया 1 व 3 अक्तूबर को होगी। जिला पंचायत सदस्य सीट का नामांकन कलेक्ट्रेट और बीडीसी के लिए पर्चे संबंधित ब्लाक कार्यालयों में दाखिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed