{"_id":"55e91e1be22c9e800420c188ef0dca49","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला पंचायत सदस्य पद की महिला उम्मीदवार ने बिना अनुमति लिए जनसभा की और मतदाताओं को लुभाने के लिए भोजन भी कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई और इसके बाद आचार संहिता उल्लंघन और धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की असोहा द्वितीय सीट से उम्मीदवार रजनी सिंह ने शुक्रवार को दरसवां गांव में चुनावी सभा की। शक्ति प्रदर्शन के लिए सभा में काफी तादाद में भीड़ भी जुटाई गई। सभा में सत्तादल के कई नेता भी पहुंचे और भाषण दिए। सभा के बाद प्रत्याशी रजनी सिंह की ओर से लोगों को भोजन भी कराया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे असोहा थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने सभा, भीड़ और भोजन व्यवस्था की वीडियोग्राफी कराने के बाद प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एसपी पवन कुमार ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला उम्मीदवार कोई भी हो शिकायत मिली तो कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन