{"_id":"665b838da417b575e204c7e4","slug":"painter-murdered-by-attacking-his-neck-with-a-sharp-weapon-unnao-news-c-221-1-uno1001-115139-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर पेंटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर पेंटर की हत्या
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव।)। छत पर सो रहे युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। बगल में चारपाई पर सात साल की बेटी के साथ सो रही पत्नी को घटना की भनक तक नहीं लगी। जांच के दौरान खोजी कुत्ता मकान की छत पर जाने के बाद घर में ही रुक गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और साले को पूछताछ के लिए उठाया है। मृतक व उसकी पत्नी के मोबाइल की भी सर्विलांस टीम जांच कर रही है।
मौरावां थाना की ग्रामसभा असरेंदा के मजरा दृगपालगंज निवासी बेचेलाल (33) पुताई का काम करता था। इन दिनों वह बाराबंकी में काम कर रहा था। 14 दिन बाद गुरुवार को ही घर आया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह पत्नी रेखा और बेटी नेहा (7) के साथ छत पर सोने चला गया। बेचेलाल जमीन पर चटाई बिछाकर लेटा था, जबकि पत्नी और बेटी बगल में ही चारपाई पर सोई थीं।
रात में बेचेलाल की गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार करके हत्या कर दी गई। पत्नी रेखा के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसकी नींद खुली तब पति का खून से लतपथ देखा। रेखा की चीख पुकार सुनकर घर से करीब 40 मीटर दूर खेत में सब्जी की फसल की रखवाली कर रहे ससुर बिंदा प्रसाद भाग कर घर आए। ग्रामीण भी जमा हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, सीओ पुरवा सोमेंद्र विश्वास पहुंचे और जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड को बुलाया। पूछताछ में मृतक के पिता बिंदा प्रसाद और भाई ने किसी से कोई दुश्मनी न होने की बात बताई। पुलिस ने धारदार हथियार की तलाश की लेकिन उसका भी कहीं पता नहीं चला। सब्जी वाले खेत में भी सुराग तलाशे लेकिन अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। जांच के दौरान मृतक की पत्नी के पैर व अन्य अंगों पर खून लगा मिला।
मृतक के पास बमुश्किल तीन फिट दूर चारपाई पर सो रही पत्नी को पति पर हुए हमले और उसकी हत्या होने का पता न चलना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। मृतक की पत्नी रेखा और साले को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। मृतक व उसकी पत्नी के अलावा भाई और साले के मोबाइल की भी सर्विलांस टीम जांच कर रही है। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या की गई है। जो भी घटनाक्रम है वह अभी तक पत्नी को ही लेकर हो सकता है। इसकी जांच चल रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच चल रही है।
--
घर लौटने के दूसरे दिन हत्या
मृतक का छोटा भाई मूलचंद्र भी बड़े भाई के साथ पेंटिंग का काम करता था। बेचेलाल पंद्रह दिन से बाराबंकी में काम कर रहा था। काम बढ़ने पर उसने 28 मई को अपने छोटे भाई मूलचंद्र को भी बाराबंकी बुला लिया था। बेचेलाल गुरुवार को घर लौटा था जबकि मूलचंद्र वहीं था। शनिवार को भाई की हत्या की सूचना पर वह बाराबंकी से आया।
--
बेटे से मिलने गया था ससुराल, साला छोड़ने आया था
मृतक बेचेलाल की ससुराल लउवा गांव में है। दृगपालगंज से उसकी दूरी दो किलोमीटर है। उसका बड़ा बेटा नितिन(11) छुट्टी होने से नाना देशराज के घर गया था। बेटे को घर में न देख शुक्रवार को बेचेलाल बेटे से मिलने अपनी ससुराल गया था। रात में साला ज्ञानू अपने जीजा को बाइक से छोड़ने भी आया था। हर बिंदु पर जांच चल रही है।
--
पत्नी की आदतों से था परेशान होता था विवाद
मृतक पत्नी के आदतों से परेशान रहता था। कई बार उसका पत्नी के किसीअन्य से फोन पर लंबी बात करने को लेकर भी विवाद हुआ। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता करा दिया। बेचेलाल के बाहर रहने से वह पत्नी को फोन मिलाया करता था। अक्सर यह होता था कि पत्नी का फोन व्यस्त रहता था। इससे एक दो बार दोनों में मारपीट की भी बात पुलिस को पता चली।
--
गांव के बाहर खेत में है मकान, नहीं है बिजली कनेक्शन
मृतक बेचेलाल का मकान गांव के बाहर खेत में बना हुआ है। बिजली का कनेक्शन न होने से घर भी पर भी पति पत्नी और बच्ची थी। चर्चा है कि अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक जिस चटाई पर लेटा था वहां से पत्नी की चारपाई तक करीब एक मीटर के दायरे में खून फैला हुआ था। पास में ही एक पॉलीथिन में चप्पल भी रखे थे जो धुलकर रखने की चर्चा थी।