{"_id":"68613590c29f662e7f017207","slug":"paid-floral-tribute-to-dr-shyama-prasad-mukherjee-on-his-martyrdom-day-unnao-news-c-12-1-knp1080-1168459-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की
Sun, 29 Jun 2025 06:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 29 Jun 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने बूथों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। साथ ही पौधरोपण अभियान के तहत पौधे रोपित किए।भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने मंडल अध्यक्ष शशिकांत राजपूत व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी आदि पदाधिकारियों के साथ नवाबगंज मंडल की गोरिंदा बूथ संख्या 400 में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष मसवासी सुशील रावत के साथ बूथ संख्या 294 में मन की बात को सुना। विधायक श्रीकांत कटियार ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में बूथ संख्या 133 में उपस्थित रहे। यहां पर उन्होंने स्मारकस्थल अमर शहीद कैलाश कुमार यादव पर एक पेड़ मां के नाम रोपित किया। विधायक आशुतोष शुक्ला ने बूथ संख्या 37 कोरारी कला में पौधा लगाया।
-- --
बलिदान दिवस पर रोपा गया पौधा
पाटन। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 72वें बलिदान दिवस पर रविवार को कस्बा बिहार स्थित भाजपा कार्यकर्ता सूरज सिंह चौहान के कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुमेरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार बाबा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। वे केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि शिक्षाविद और संवैधानिक दृष्टा भी थे। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक पौधा रोपित किया गया। शिववीर उर्फ वीरू सिंह, राजेश विश्वकर्मा, शिव प्रताप सिंह, असेंद्र सिंह, संदीप कुमार मिश्र, गोलू निर्मल, अमित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
उन्नाव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा सिंह ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैज फारुकी की सहमति पर कार्यकारिणी घोषित कर दी। कार्यकारिणी में एक कोषाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, इतने ही महासचिव व 18 सचिव बनाए गए हैं। इसमें 20 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी की गई है। (संवाद)