{"_id":"6183b57649ae5f782f1870d4","slug":"pahal-unnao-news-knp662165950","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनने पर मुफ्त में लगेगी मेंहदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनने पर मुफ्त में लगेगी मेंहदी
विज्ञापन
उन्नाव। वोटरों में महिलाओं का प्रतिशत सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। मतदाता बनने वाली छात्रों को मुफ्त में मेंहदी लगवाई जाएगी।
विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी तेज हो गई हैं। इसके तहत मतदाता सूची अपडेट की जा रही है। प्रशासन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू करा चुका है। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान नये मतदाता बनाने का काम चल रहा है। वोटरों को नाम, पते या अन्य तरह की गलतियां ठीक कराने के लिए चार विशेष तिथियां 7, 11, 21 व 28 नवंबर निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक बूथ पर बीएलओ मौजूद रहकर फार्म भरेंगे। इसके अलावा भी प्रशासन ने वोटरों को नाम बढ़वाने के लिए आकर्षित करने खासकर छात्राओं के लिए अनूठी पहल शुरू की है। विशेष तिथियों पर संबंधित बूथ लेवल आफीसर के पास अपना नाम जुड़वाने के लिए पहुंचने वाली छात्राओं के एक हाथ में मेंहदी लगवाई जाएगी। यह काम प्रशासन के खर्चे पर ब्यूटीशियन करेंगी। एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि मेंहदी लगवाने का कोई भी शुल्क छात्राओं को नहीं देना होगा। बाहर से ब्यूटीशियन आएंगी और इसका खर्च प्रशासन वहन करेगा।
वर्तमान समय में एक हजार पुरुष वोटरों के सापेक्ष महिलाओं की संख्या 832 है। वोटर एक हजार के सापेक्ष 630 महिलाएं ही है। इसे सुधारने के लिए प्रशासन छात्राओं के ज्यादा से ज्यादा नाम शामिल कराने की कवायद में जुटा हुआ है।