{"_id":"686128f9bc55b212ea0fd0e2","slug":"paddy-plantation-started-in-the-fields-filled-with-heavy-rain-unnao-news-c-12-1-knp1080-1168364-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज बारिश से लबालब हुए खेतों में धान की रोपाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज बारिश से लबालब हुए खेतों में धान की रोपाई शुरू
Sun, 29 Jun 2025 05:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 29 Jun 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। मानसून आने के बाद शनिवार रात हुई तेज बारिश से लबालब हुए खेतों में धान रोपाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। धान की रोपाई का सबसे अच्छा समय एक से पांच जुलाई तक माना जाता है।शनिवार की रात मूसलाधार बरसात हुई। इससे खाली और जुते पड़े खेत पानी से लबालब भर गए। खेतों में पानी भरने की बाट जोह रहे किसानों ने धान की रोपाई तेजी से शुरू कर दी है। रविवार को हयातनगर, चहोलिया, महोलिया, हसनापुर, रूरी सादिकपुर, बेहटामुजावर, अटवा वैक, चकहनुमान आदि गांवों के किसान धान की रोपाई करते दिखाई दिए।
एक से पांच जुलाई तक धान रोपाई का सबसे अच्छा समय माना जाता है। धान की रोपाई 15 जुलाई तक की जा सकती है। कृषि सलाहकार देवी सिंह ने किसानों को सलाह देते हुए बताया कि धान की अच्छी पैदावार के लिए अच्छी किस्म के बीज का चयन करें। धान की पौध की रोपाई का समय एक से 15 जुलाई तक उचित माना जाता है, लेकिन पांच जुलाई का समय सबसे अच्छा माना जाता है। धान की पौध घनी लगानी चाहिए। पौध जितनी घनी होगी पौध में उतनी अच्छी बाली आएगी और बंपर पैदावार होगी।