फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Overloaded truck stuck in the height gauge of railway crossing, jam for two hours

Unnao News: रेलवे क्राॅसिंग के हाईटगेज में फंसा ओवरलोड ट्रक, लगा दो घंटे जाम

Fri, 27 Dec 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Overloaded truck stuck in the height gauge of railway crossing, jam for two hours
पाटन। बिहार-मौरावां मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार रात ओवरलोड ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक बुधवार रात सात बजे मौरावां से बिहार जा रहा था। बिहार-मौरावां मार्ग रेलवे गेट नंबर 85 पर रेलवे की ओर से भारी वाहनों को रोकने के लिए लगवाए गए हाईटगेज में ट्रक फंस गया। ट्रक फंसने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, लोग वैकल्पिक मार्ग की तलाशने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवाने का प्रयास किया लेकिन निकल नहीं पाया। बाद में क्रेन मंगाकर ट्रक को पीछे किया गया, तब जाकर हाईटगेज खुला और यातायात सामान्य हो पाया। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया था। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed