{"_id":"689b8a44ef6067d12b068630","slug":"overcrowded-opd-condition-of-old-lady-deteriorated-unnao-news-c-221-1-sknp1054-135401-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ओपीडी में खचाखच भीड़, वृद्धा की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ओपीडी में खचाखच भीड़, वृद्धा की बिगड़ी हालत
Wed, 13 Aug 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16- दवा वितरण कक्ष में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को भी खचाखच भीड़ रही। इलाज के लिए पहुंची वृद्धा को चक्कर आ गया। इससे वह ओपीडी के बाहर साथ में आए नाती की गोद में लेट गईं। अपने कक्ष जा रहे डॉक्टर की नजर पड़ते ही उन्होंने वृद्धा की नब्ज देखी और इमरजेंसी में भर्ती कराया।
मंगलवार को भी सुबह से ही पर्चा काउंटर, दवा वितरण कक्ष और ओपीडी में मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई। सदर क्षेत्र के कंजौरी निवासी पार्वती (95) को कई दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को वह अपने नाती सुधीर के साथ जिला अस्पताल पहुंची और ओपीडी में भीड़ में घुस गईं। इस दौरान भीड़ अधिक होने पर लोगों की भीड़ के बीच में होने से उन्हें चक्कर आ गया। इससे वह वहीं फर्श पर ही नाती की गोद में लेट गईं।
वहां से गुजर रहे फिजीशियन डॉ.कौशलेंद्र प्रकाश की नजर पड़ी तो उन्होंने वृद्धा की नब्ज पकड़ी और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। मंगलवार को 1450 मरीजों ने पर्चा बनवाकर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया। वहीं इमरजेंसी वार्ड में बुखार, डायरिया, पेटदर्द व सांस लेने में तकलीफ होने के 16 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फिजीशियन डॉ.कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि डेंगू व मलेरिया की आशंका पर जांच के लिए खून का नमूना भेजा गया।