फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: अधूरे मोहान-औरास मार्ग निर्माण के लिए 8.35 करोड़ रुपये जारी

Sat, 04 Mar 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। अधूरे पड़े मोहान-औरास मार्ग निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का लोकनिर्माण विभाग चौड़ीकरण करा रहा है। इससे इस मार्ग का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील क्षेत्र के मोहान-औरास मार्ग के चौड़ीकरण और नवनिर्माण का सितंबर-2021 में टेंडर हुआ था। काम इटावा के मैसर्स नरसिंह तोमर फर्म को दिया गया था। 35.95 करोड़ की लागत से होने वाले कार्य को पूरा करने की समयावधि सितंबर 2022 निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

शासन से पहली किस्त के रूप में 9.23 करोड़ जारी हुए थे। इस धनराशि से फर्म ने कुछ काम पूरा किया। उधर, कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने दूसरी किस्त की मांग कर दी। अब शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 8.35 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। ऐसे में अब काम में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग चौड़ीकरण को लेकर फर्म शुरुआत से ही काम में लापरवाही बरत रही है। पहले दोनों तरफ की पटरियों को खोदकर छोड़ दिया। फिर कछुआ गति से काम करते हुए समयसीमा 25 सितंबर 2022 तक मात्र 25 फीसदी ही काम पूरा किया। अधूरा काम होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी होने पर लोक निर्माण विभाग ने दिसंबर माह में दो करोड़ का जुर्माना भी ठोंका था। जिसके बाद फर्म ने काम में कुछ तेजी पकड़ी।

मार्ग चौड़ीकरण के लिए दूसरी किश्त मिल गई है। कार्यदायी फर्म को निर्देश दिए गए हैं कि तेजी के साथ काम पूरा कराएं। इस किस्त का उपभोग मार्च माह में ही पूरा करना है। यदि किस्त खर्च नहीं हो पाई तो शासन को वापस करना होगा। ऐसा हुआ तो फर्म से ही फिर जुर्माना वसूला जाएगा। सुबोध कुमार, एक्सईएन लोकनिर्माण विभाग प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed