{"_id":"639629a257837a03754dd679","slug":"other-unnao-news-knp732986777","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। ओसियां गांव में महिला का शव घर में रस्सी से फंदे से लटका मिला। रविवार सुबह परिजन सोकर उठे तब घटना की जानकारी हुई। पति की सूचना पर मायके के लोगों और कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंची। मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थानाक्षेत्र के ओसियां गांव निवासी अशोक कुमार साहू की पत्नी संतोष कुमारी (32) का शव रविवार भोर पहर आंगन में पड़े जाल में नायलॉन की रस्सी से लटकता मिला। सास चंद्रावती सोकर उठीं और बहू का शव लटका देखा तो वह चीख पड़ीं। इससे पति और घर के अन्य परिजनों की नींद खुल गई।
पति की सूचना पर इंदेमऊ चौकी इंचार्ज अबू मोहम्मद कासिम और अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव उम्मीदपुर कोरारी निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। मायके पक्ष के लोगों ने भी फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मृतका के तीन बच्चों में अनमोल, विष्णु और बेटी राधिका है। पति कोरियर कंपनी में काम करता है। मृतका का अविवाहित देवर अमित गांव में ही किराने की दुकान है। ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतका मोबाइल अधिक प्रयोग करती थी। जिससे पति से विवाद भी होता रहता था। इसी बात को लेकर यह कदम उठाया है। एसओ बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।