फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: साथी ने ही की थी किसान की हत्या

Tue, 29 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सधीरा गांव में किसान की हत्या उसके साथी ने की थी। हत्यारोपी ने दिवाली में किसान से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी वापस मांगने पर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

सधीरा गांव निवासी महेंद्र सिंह उर्फ छोटे मुन्ना (45) की 18 नवंबर को गांव के बाहर खेत व तालाब के पास झोपड़ी में सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे में एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने कोतवाली और स्वाट को लगाया था।
विज्ञापन

नजदीकियों और परिवार के लोगों के साथ पुलिस ने इसी गांव के मजरा छोटा खेड़ा निवासी ओमप्रकाश नाम के व्यक्ति से भी पूछताछ की थी। वह मृतक महेंद्र के साथ अक्सर बैठकर शराब पीता था। खुद को फंसते देख ओमप्रकाश ने 24 नवंबर को मृतक के भाई पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का बहाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल और बाद में हैलट में भर्ती कराया। उसके ठीक होने पर रविवार को सादी वर्दी में हैलट पहुंची और बहाने से बात की। हालत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कराया और कोतवाली ले जाकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
उसने बताया कि दिवाली में उसने महेंद्र से 10 हजार रुपये उधार लिए थे, वह रोज तगादा करता था। 18 नवंबर को पत्नी सुषमा और बच्चे खेत से लौट रहे थे तो उनसे भी गालीगलौज की थी।

इसी खुन्नस में वह देर रात कुल्हाड़ी लेकर खेत पहुंचा और सोते समय हमला कर दिया। अजगैन एसओ वीके मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed