फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: वीवीआईपी की एंबुलेंस के लिए हाईवे बना ग्रीन कारिडोर

Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। वीवीआईपी की एंबुलेंस को बिना रुकावट जिले की सीमा से जाने देने के लिए रविवार शाम करीब छह बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे को ग्रीन कॉरीडोर में तब्दील कर दिया गया। एक तरफ का यातायात रोककर लखनऊ हवाई अड्डे से एंबुलेंस सीधे कानपुर रिजेंसी अस्पताल पहुंची। एंबुलेंस में कौन वीवीआईपी था, इसे गोपनीय रखा गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर जिला प्रशासन को लखनऊ के उच्चाधिकारियों से निर्देश मिला कि वीवीआईपी एंबुलेंस के लिए हाईवे पर आपातकालीन ग्रीन कॉरीडोर बनाया जाए। हाईवे के सभी थानों की पुलिस और यातायात पुलिस चार बजते ही अलर्ट मोड पर आ गई।
विज्ञापन

हाईवे के प्रमुख चौराहों और तिराहों से वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकाला जाने लगा। शाम छह बजे जैसे ही वीवीआईपी की एंबुेंलस के लखनऊ से जिले की सीमा में (बनी पुल के पास) प्रवेश की सूचना मिली, वाहनों को लिंक मार्ग से निकाल कर हाईवे पर जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के आगे और पीछे दो स्कोर्ट भी थे। सीओ यातायात अशुतोष कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों से निर्देश मिले थे कि लखनऊ हवाई अड्डे से कानपुर रिजेंसी किसी वीवीआईपी को पहुंचाया जाना है। इसलिए हाईवे को ग्रीन कॉरीडोर में तब्दील कर दिया जाए। सीओ ने बताया कि एंबुलेंस में कौन था, इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। बताया कि जिले की सीमा से एंबुलेंस को बिना रुके सुरक्षित तरीके से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed