फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

जूता फैक्टरी में आग से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप

Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
other
सोनिक (उन्नाव)। दही औद्योगिक क्षेत्र साइड एक स्थित जूता फैक्टरी में रविवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। लपटें उठती देखकर सुरक्षा कर्मियों ने प्रबंधन को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी ने एक के बाद एक छोटी-बड़ी आठ दमकलें लगाईं। आग पर काबू पाने में 35 दमकल कर्मियों को आठ घंटे से ज्यादा समय लग गया। शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में चौधरी ओवरसीज लेदर यूनिट नाम से फैक्टरी है। रविवार को छुट्टी के कारण फैक्टरी में काम बंद था। फैक्टरी के पास ही विद्युत विभाग का सबस्टेशन भी है। शुरुआती जांच में फैक्टरी में करोड़ों का कच्चा माल डंप होने के बाद भी आग से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण तक नहीं मिले। छुट्टी के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

अग्निकांड की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद, दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए लेकिन, पानी और संसाधनों की कमी आड़े आ गई। आनन-फानन पास में ही स्थित एक स्लाटर हाउस व अन्य फैक्टरियों में पंप लगाकर पाइप लाइन के जरिए पानी की व्यवस्था की गई। फैक्टरी में चमड़ा, सोल और केमिकल का भंडारण होने से आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने में दमकल कम पड़ीं तो बीघापुर, पुरवा सहित अन्य फायर स्टेशनों से और दमकलें मंगाई गईं। सीओ सिटी आशुतोष कुमार और एसडीए नुपूर गोयल भी मौके पर पहुंचीं। आग पूरी तरह बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। फैक्टरी के मैनेजर अक्षत द्विवेदी ने बताया कि चमड़ा, जूता, केमिकल और मशीनों सहित करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।
अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने बताया कि फैक्टरी की जिस यूनिट में आग लगी थी, उसका क्षेत्रफल करीब 600 वर्ग मीटर है। यूनिट में बड़ी मात्रा में केमिकल, चमड़ा, सोल आदि रखे थे लेकिन, अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। फैक्टरी में पानी तक नहीं मिला। बताया कि अनुमान है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। जांच करने के बाद ही पूरी बात सामने आएगी।

आग को बुझाने में 35 अग्निशमन जवानों ने आठ घंटे मशक्कत की। पानी की आपूर्ति कि लिए स्लाटर हाउस रुस्तम फूड्स से टैंकरों से लाया गया। एओवी स्लाटर हाउस से पाइप लाइन जोड़ी गईं। फैक्टरी की एक दीवार को जेसीबी से तोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed