फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

जिले में 4.70 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन पुल

Mon, 21 Nov 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव/असोहा। ब्लॉक क्षेत्र में तीन पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन से इसके लिए बजट जारी कर दिया गया। असोहा के चंदनखेड़ा, बरौली व जोरावरगंज में बनने वाले इन पुलों से करीब 75 हजार की आबादी का आवागमन सुगम हो जाएगा। पुलों के नव निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर भी निकाल दिया है।
विज्ञापन

भल्लाफार्म-कालूखेड़ा मार्ग पर चंदनखेड़ा में नाले पर बना पुल लगभग 10 वर्ष पहले टूट गया था। लोक निर्माण विभाग ने कई बार पुल की स्लैब सही की लेकिन, नीचे से स्लैब टूटने और सरिया बाहर निकलने के बाद पुल पर ड्रम रखकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। अब यहां पर नया पुल निर्माण कराने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 2.82 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग को मोहनलालगंज से जोड़ना वाले मुख्य मार्ग होने से यहां दिन-रात आवागमन रहता है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र निमैचा, असोहा, सेमरी, समाधा, मुक्तेमऊ, कालूखेड़ा पंचायतों सहित सहित जबरेला, सरवन और समाधा न्याय पंचायत के लगभग 36 गांवों की करीब 50 हजार की आबादी का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुरवा-कालूखेड़ा वाया बरौली मार्ग पर शारदा नहर की मौरावां ब्रांच पर बना पुल कई वर्षों से टूटा पड़ा है। पुल की स्लैब
सहित रेलिंग भी टूट चुकी है। मुख्य मार्ग होने के चलते राहगीरों का आवागमन बना रहता है। यहां पर नए पुल का निर्माण 96 लाख की लागत से कराया जाएगा। पुल निर्माण होने से क्षेत्र के बरौली, सेरवईया, पिपरी, मुबारकपुर, मझिगवां, त्रिलोकपुर, भटपुरा आदि पंचायतों की लगभग 15 हजार की आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी।
ब्लाक क्षेत्र की शारदा नहर की मौरावां ब्रांच पर जोरावरगंज-असोहा मार्ग पर बना पुल पांच वर्षों से अधिक समय से टूटा पड़ा है। ब्लॉक की जोरावरगंज, असावर, रतवसिया व मुबारकपुर आदि पंचायतों के लोगों का मुख्यालय का आवागमन इस मार्ग से होता है। इस पुल का निर्माण 92 लाख की लागत से कराए जाएगा। पुल के निर्माण से क्षेत्र की 10 हजार की आबादी का आवागमन सरल होगा।
ऐसे ही लोन पर अतरसई व सई नदी पर कोटवा और धन्नीखेड़ा पुल की मरम्मत के लिए 40-40 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए हैं। पुल निर्माण और मरम्मत से क्षेत्र के ललित सिंह, रामनरेश लोधी, देशराज, गुड्डू, पप्पन, रजोल, लक्ष्मी गुप्ता, नागेंद्र सिंह व आनंद गुप्ता आदि ने खुशी जाहिर की है।
विधायक अनिल सिंह ने कहा कि तीनों पुल काफी समय से जर्जर पड़े हैं। शासन से मांग की थी। नए पुल निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जल्द काम शुरू कराने को कहा है।

असोहा क्षेत्र में तीन पुलों के नव निर्माण और दो की मरम्मत के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। इसके लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed