फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

पांच तहसीलों में बिना मान्यता के संचालित मिले 43 मदरसे

Fri, 04 Nov 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। पांच तहसीलों में बिना मान्यता के 43 मदरसों के संचालन का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में बिना मान्यता के संचालित मदरसों की जानकारी सामने आने पर आगे की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग में 401 मदरसे पंजीकृत हैं। विभाग से इन मदरसों की समस्त शैक्षणिक गतिविधियां व परीक्षाएं आयोजित कराई जाती हैं। इधर पिछले माह शासन ने पंजीकृत और गैर पंजीकृत मदरसों की स्थिति जानने के लिए प्रशासन को सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इस पर जिला प्रशासन ने तहसीलवार इन मदरसों की जांच कराई।
विज्ञापन

टीम में एसडीएम के साथ बीएसए व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को शामिल किया गया था। अधिकारियों ने जांच की तो पांच तहसीलों में 43 मदरसे बिना मान्यता के संचालित मिले। इसमें सदर तहसील के अंदर संचालित अवैध मदरसों की संख्या अधिक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर में 15, सफीपुर में 9, बांगरमऊ में 11, हसनगंज में 3 और बीघापुर में 5 मदरसे अवैध रूप से बिना मान्यता के संचालित पाए गए। अभी पुरवा तहसील से रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सोनकर ने बताया कि बिना पंजीकरण के संचालित मदरसे बंद कराए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed