फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

सीडीओ को सुरक्षा उपलब्ध कराने को डीएम ने एसपी को भेजा पत्र

Thu, 23 Sep 2021 05:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। बाराबंकी में तैनाती के दौरान मस्जिद गिरवाकर आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर आए सीडीओ को सुरक्षा दी जाएगी। डीएम ने एसपी को पत्र लिखकर दो सशस्त्र गनर देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

18 सितंबर को सांसद साक्षी महाराज ने डीएम को पत्र भेजा था। इसमें कहा था कि जिले में तैनात सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बाराबंकी में तैनाती के दौरान रामसनेही घाट पर अवैध रूप से बनी मस्जिद गिरवा दी थी। इस पर ओवैसी ने पूर्व में अभद्र व सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाली टिप्पणी की थी। दिव्यांशु पटेल को पूर्व में धमकियां मिल चुकी हैं। इसके मुकदमे भी दर्ज हैं। दिव्यांशु पटेल को निजी तौर पर कई मामलों में पक्षकार भी बनाया गया है। इसलिए सीडीओ को कम से कम दो सशस्त्र गनर और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान सुरक्षा एस्कॉर्ट की व्यवस्था की जाए। इस पर डीएम रवींद्र कुमार ने एसपी को पत्र भेजा है। इसमें सांसद द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए सीडीओ की सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। इस मामले में सांसद अपर मुख्य सचिव गृह को भी एक पत्र भेज चुके हैं। इसमें नौ सितंबर को बाराबंकी में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाने वाले ओवैसी पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed