उन्नाव। गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में उल्लास है। गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को गणपति प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही पूजन अर्चन शुरू हो गया है। लोग भगवान गणपति की पूजा में लीन है।
कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक पूजा व पूजा पांडाल इस बार नहीं सजे हैं लेकिन लोगों ने अपने अपने घरों में प्रतिमा स्थापित किया है। अगले दस दिन तक लोग प्रथम पूज्य की आराधना में लीन रहेंगे। शनिवार को लोगों ने अपने घरों में पूजन और भजन कीर्तन कर भगवान विनायक की महिमा का गुणगान किया। मोहल्ला कैथियाना में आदित्य निगम ने कोरोना संक्रमण के चलते घर में गणेश मूर्ति की स्थापना की है। हजारीटोला में स्थित सिद्धनाथ मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है। गगन पांडेय, मानी द्विवेदी, बजरंगी द्विवेदी, भोलू त्रिपाठी, हर्षित पांडेय, हनुमान प्रसाद, मुकुंद शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव ने विधि विधान से पूजन किया।