फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

मछली के लिए डाला जाल, फंस गया अजगर

Mon, 30 Aug 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
other
गंजमुरादाबाद। गांव हसनापुर में तालाब में मछली के लिए डाले गए जाल में अजगर फंस गया। मछुआरों ने वन विभाग जानकारी दी। वन निरीक्षक ने अजगर को पकड़वाकर डंडिया सुनौरा के जंगल में छुड़वाया।
विज्ञापन

हसनापुर- महमदाबाद कलवारी सम्पर्क मार्ग पर राजबहादुर कटियार के मकान के सामने बने तालाब में लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रखा था। इस जाल में एक अजगर फंस गया। सोमवार सुबह मछुआरे जाल में फंसी मछली निकालने पहुंचे तो अजगर फंसा देख भाग खड़े हुए। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। जाल में अजगर फं सने की सूचना पर वन निरीक्षक पप्पू सिंह यादव टीम के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। महमदाबाद कलवारी मार्ग पर बने रेलवे अंडर पास के पास बाइक फिसलने से वन निरीक्षक घायल हो गए। फिर भी वह मौके पर पहुंचे और टीम के साथ अजगर को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed