फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

अमृत महोत्सव में 37 किसान सम्मानित

Mon, 16 Aug 2021 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
other
अमृत महोत्सव के दौरान किसान को सम्मानित करते सदर विधायक पंकज गुप्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। देश की आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए किसानों को सम्मानित किया गया। महोत्सव में 37 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निराला प्रेक्षागृह में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व डीएम रवींद्र कुमार ने दीप प्रज्जवलन करके किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसानों ने कृषि की उन्नतशील तकनीक को अपना कर फसल उत्पादन बढ़ाया है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जिले के 98 प्रतिशत कृषकों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने कृषकों से अपील की कि इस वर्ष एक भी पराली जलाने की घटना न होने दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान मीतखेड़ा के किसान राकेश कुमार, नंदौली की रुपा मौर्या, गजाखेड़ा की शिव प्रताप, मझगवां सदकू के कमल किशोर, जेरा के दिनेश कुमार, दतौली के अनिल कुमार यादव, बीकगढ़ी के सुखसागर सिंह, गौरी त्रिभानपुर के कृष्ण कुमार, भदिहा की कृष्णा देवी, मुल्लाहनगर की शिव नरेश, टेढ़ा के इंद्राज, पंचूपुरवा के श्रीकृष्ण, शेखपुर बुजुर्ग के जटाशंकर, डीह के आशीष कुमार कुशवाहा, चोहरा के दयाशंकर और रौतापुर के अरविंद कुमार समेत 37 कृषक सम्मानित किए गए। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed