फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

दिव्यांगों को दुकान निर्माण के लिए मिलेंगे 10 हजार

Fri, 28 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। दिव्यांगों को दुकान निर्माण के लिए 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें 2500 रुपये का अनुदान होगा। बाकी 7500 रुपये चार प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ किस्तों में वापस देने होंगे।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने बताया कि 18 वर्ष से 60 वर्ष के 40 प्रतिशत या इससेे अधिक दिव्यांगता से ग्रस्त दिव्यांगजन को इस योजना का लाभ मिलेगा। उनकी आय निर्धारित गरीबी रेखा के दो गुने से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी आर्थिक अथवा आपराधिक मामलों में सजा न पाए हों। उन पर किसी प्रकार की सरकारी धनराशि देय नहीं होनी चाहिए। इच्छुक दिव्यांगजन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ 40 प्रतिशत या उससेे अधिक दिव्यांगता का प्रमाणपत्र, जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र, बैंक खाते की पास बुक, एक पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ, एक गारंटर की जानकारी देनी होगी। विभागीय वेबसाइट www:divyangjandukan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन अपलोड कर सकते हैं। साथ ही हार्डकापी विभागीय कार्यालय में भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed