{"_id":"5f4aa88f8ebc3e876b0db449","slug":"other-unnao-news-knp5795997120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो नंबर-30 व 31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो नंबर-30 व 31
विज्ञापन
शहर के कसाई चौराहा के पास ताजिया बेच रहे बच्चों को पुलिस के भगाने पर घटना ने तूल पकड़ गया। सैकड़ों की संख्या में जमा हुए लोगों ने चौकी प्रभारी व सिपाहियों पर ताजिया को तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ सिटी और कोतवाल ने लोगों को समझाया और जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
शहर के कसाई चौराहा शनिवार शाम कुछ बच्चे ताजिया बेच रहे थे। शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने से पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान किला चौकी प्रभारी किला प्रेमप्रकाश दीक्षित सिपाहियों के साथ चौराहा से निकले। बच्चों को ताजिया बेचते देख उन्हाेंने सभी को घर जाने की बात कहकर वहां से भगा दिया। बच्चों ने घर वालों को दी तो लोगों में आक्रोश फैल गया। देर शाम करीब पांच सौ लोगों की भीड़ जुट गई और चौकी पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। लोगों ने चौकी प्रभारी व सिपाहियों पर ताजिया तोड़ने का आरोप लगाया। भीड़ ने चौकी प्रभारी को घेर लिया। सूचना पर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बात की। लोगों ने बताया कि चौकी प्रभारी का बर्ताव ठीक नहीं है। लॉकडाउन का हवाला देकर कई दिनों से क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रहे हैं। ताजिया तोड़ने वाले चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सीओ सिटी कृपाशंकर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। क्षेत्रीय लोगों में मौलाना सैफ, शीबू, शारुख, अब्दुल रईस, इजहार अली समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
--
तजिया लेकर निकले तो होगी कार्रवाई
उन्नाव। कोरोना के कारण इस बार पुलिस ने ताजियों को कर्बला में दफन न करने व किसी तरह के जुलूस पर पाबंदी लगाई है। कोतवाल दिनेष चंद्र मिश्र ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर पूरी तरह अमल किया जाएगा। सभी से मोहर्रम का त्योहार घर में रहकर मनाने की अपील की।