{"_id":"605e23c08ebc3e76a253e59f","slug":"order-to-remove-the-medical-officer-in-charge-unnao-news-knp6201193142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने के आदेश
विज्ञापन
उन्नाव। कलक्ट्रेट पन्नालालहाल में डीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने स्वास्थ्य कार्यक्रम में रुचि न लेने पर बिछिया प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने और फतेहपुर चौरासी के चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोती नगर, पुरानी बाजार, काशीराम कॉलोनी, शुक्लागंज व गंगाघाट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण व कड़ी चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, परिवार कल्याण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति कम पाए जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर चौरासी, सुमेरपुर, हसनगंज, बिछिया, पुरवा, नवाबगंज को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि होली पर महाराष्ट्र, केरल व पंजाब से आने वाले यात्रियों की सघन सर्विलांस व जांच की जाए। पॉजिटिव पाए जाने पर उनके संपर्क में रहे सभी लोगों की ट्रेसिंग की जाए। कम से कम 25 व्यक्तियों की ट्रेसिंग करके उसी दिन अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए। शहर और गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों की सूची तैयार की जाए। पॉजिटिव पाए गए क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित किया जाए। सभी हॉस्पिटल में पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स व जरूरी उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि बस अड्डों पर टीम लगाकर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच कराई जाए।