फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Opposition is misleading farmers, trying to surround opposition Modi on the pretext of agitation: Sakshi Maharaj

विपक्ष किसानों को कर रहा गुमराह, आंदोलन के बहाने मोदी को घेरने की कोशिश: साक्षी महाराज

Mon, 08 Mar 2021 02:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Opposition is misleading farmers, trying to surround opposition Modi on the pretext of agitation: Sakshi Maharaj
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के नवाबगंज ब्लॉक कार्यालय में नवनिर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति कक्ष और स्व. हेमराज लोधी द्वार का सांसद साक्षी महाराज ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत से विपक्ष बौखलाया है।
विज्ञापन


किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे आंदोलन पर सवाल भी उठाए। सांसद ने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि किसान आंदोलन के बहाने विपक्षी मोदी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। देश भक्ति के नारे लगाने पर भीड़ ने हाथ उठाए तो उन्होंने कहा कि ये खूनी पंजा मत दिखाओ, इसने देश का बहुत नुकसान किया है।
विज्ञापन


 

ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण से पहले खून की नदियां बहने की घुड़की देता था लेकिन मंदिर निर्माण बगैर किसी आपत्ति के शुरू हो चुका है। कहा कि जम्मू कश्मीर के फारुक अब्दुल्ला कहते थे कि कि 370 खत्म नहीं हो सकता लेकिन मोदी की रणनीति से 35ए तक खत्म हो गया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम में हरदोई के सांसद जयप्रकाश रावत, भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर दिवाकर, आयोजक ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, निबहरी कल्याणपुर के निर्वतमान प्रधान अभ्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।  

चार विधायक नहीं पहुंचे
कार्यक्रम में जिले के पांच विधायकों को आमंत्रित किया गया था। होर्डिंग और बैनर में नाम भी थे लेकिन कार्यक्रम में सिर्फ बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed