फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Only 44 per cent rainfall in the district

जिले में सिर्फ 44 फीसदी बारिश, सूखे के हालात

Sat, 26 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 26 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Only 44 per cent rainfall in the district
उन्नाव। तीन माह में औसत बारिश न होने से इस बार भी जनपद में सूखे के हालात बन गए हैं। इस साल भी सिर्फ 44.4 फीसदी बारिश हुई है। जून और अगस्त में औसत का आधा पानी भी नहीं बरसा। इससे किसानों को तगड़े नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन


हर वर्ष 15 से 20 जून के बीच मानसून आने की संभावना रहती है। इस वर्ष अगस्त भी बीत गया लेकिन मानसून पूरी तरह से दस्तक नहीं दे पाया। अमूमन जून में 67.5 मिमी वर्षा अच्छी मानी जाती है। इस बार जून में लगभग 34.5 मिमी ही बारिश हुई। वहीं, जुलाई में सामान्य वर्षा नहीं हुई।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो जुलाई में सामान्य वर्षा 262.8 मिलीमीटर (एमएम) होनी चाहिए लेकिन इस वर्ष मात्र 202.5 एमएम हुई है। अगस्त में स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। इस माह औसत बारिश 246.3 मिमी होनी चाहिए लेकिन बारिश 67.7 एमएम तक ही सिमट कर रह गई। सामान्य वर्षा न होने से जिले में फिर एक बार सूखा पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रदेव की कृपा न होने से जिन किसानों ने पूर्व में धान, मक्का, बाजरा, उड़द आदि फसलों की बुआई कर दी थी उनकी फसल पानी न मिलने से पीली पड़ने लगी है। इस समय खरीफ फसलें पानी मांग रही हैं, लेकिन प्रकृति किसानों को रुलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

खरीफ फसलों का रकबा - कुल रकबा-184291 हेक्टेअर

धान-99792 हेक्टेअर, मक्का-28395 हेक्टेअर, ज्वार-3343 हेक्टेअर, बाजरा-1128 हेक्टेअर, उर्द-29534 हेक्टेअर, मूंग-4946 हेक्टेअर, मूंगफली-1963 हेक्टेअर, अरहर-2268 हेक्टेअर, तिल-12920 हेक्टेअर,

प्रकृति की लगातार मार झेल रहा अन्नदाता
पिछले खरीफ सीजन में भी औसत बारिश न होने से जनपद में सूखा पड़ा था। इस पर जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने जनपद को सामान्य सूखाग्रस्त घोषित किया था। उस समय जिला प्रशासन ने करीब 45 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन बनाकर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। इधर, रबी सीजन के दौरान ओलावृष्टि व बारिश ने किसानों को रुलाया था। पिछले साल से अन्नदाता लगातार प्रकृति की मार से कराह रहा है।


शासन ने भी माना जिले में नहीं हुई सामान्य वर्षा

कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से लेकर अब तक जनपद में 836.5 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए लेकिन आठ माह में मात्र 369.3 मिमी ही बारिश हुई। इसी आधार पर ही शासन ने भी माना कि जनपद में मात्र 40 से 60 प्रतिशत के बीच वर्षा हुई। इसके चलते जिले को सामान्य से कम वर्षा वाले शहरों में शामिल कर लिया गया। मुख्य सचिव आलोक रंजन की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की फसलों को सूखे से बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed