फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पीएमश्री विद्यालयों में बच्चों ने कंप्यूटर पर पढ़े काॅमिक्स और लेख

Wed, 26 Aug 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-8- बनिगांव में कंप्यूटर पर बच्चों को समझाते प्रभारी प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार। स्रोत: शिक
पुरवा। क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बनिगांव और पासाखेड़ा में सत्र परीक्षाएं समाप्त होने पर मंगलवार को विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों को स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर के माध्यम से विषय आधारित डिजिटल सामग्री दिखाई गई। बच्चों ने कंप्यूटर पर कॉमिक्स, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी सामग्री और लेख पढ़े।
विज्ञापन

बनिगांव के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में 242 बच्चे अध्ययनरत हैं। कंप्यूटर कक्षा प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि कक्षा में 11 कंप्यूटर हैं। इन कंप्यूटरों से बच्चों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार करने समेत अन्य गतिविधियां कराई जाती हैं। प्रभारी प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से दीक्षा एप पर पुस्तकीय पाठ्यक्रम की सामग्री दिखाई जाती है। विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी में चार कंप्यूटर भी हैं।
विज्ञापन

पासाखेड़ा के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में 277 बच्चे हैं। कंप्यूटर प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि बच्चों को प्रतिदिन कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रधान शिक्षक संतोषी नंदन शुक्ला ने बताया कि स्मार्ट क्लास में गणित, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विषयों की पढ़ाई होती है। यह पढ़ाई डिजिटल सामग्री से कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरवा। क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बनिगांव व पासाखेड़ा में सत्र परीक्षा समाप्त होने पर मंगलवार को विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। इसमें बच्चों को स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर के माध्यम से विषय आधारित डिजिटल सामग्री दिखाई गई। बच्चे कंप्यूटर पर कॉमिक, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी सामग्री और लेख पढ़ते नजर आए।
बनिगांव के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में 242 बच्चे अध्ययनरत हैं। कंप्यूटर कक्षा प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि कक्षा में 11 कंप्यूटर हैं। जिनसे बच्चों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) तैयार करने समेत अन्य गतिविधियां कराई जाती हैं। प्रभारी प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से दीक्षा ऐप पर पुस्तकीय पाठ्यक्रम की सामग्री दिखाई जाती है। डिजिटल लाइब्रेरी में चार कंप्यूटर हैं।

वहीं, पासाखेड़ा के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में 277 बच्चे हैं। कंप्यूटर प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रधान शिक्षक संतोषी नंदन शुक्ला ने बताया कि स्मार्ट क्लास में गणित, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विषयों की डिजिटल सामग्री से पढ़ाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed