{"_id":"56f823994f1c1bac31f1560f","slug":"online-token-would-be-given-to-relatives-of-jail-inmates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मुलाकातियों की कटेगी आनलाइन पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मुलाकातियों की कटेगी आनलाइन पर्ची
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में पर्ची कटवाते मुलाकाती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में मुलाकातियों की पर्ची अब कंप्यूटर सिस्टम से ऑनलाइन कटेगी। जेल में बंद हर बंदी और उससे मुलाकात करने वालों का पूरा डेटा कंप्यूटर में फीड रहेगा। जेल अधीक्षक आरएन पांडेय ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत जेल में बंद सभी 1300 बंदियों/कैदियों का पूरा ब्योरा कंप्यूटर में फीड किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुलाकात करने वाले का नाम व पता बताना होता है इसके बाद मुलाकाती को अपनी फोटो युक्त आईडी दिखानी होती है। खिड़की में लगे कैमरे से मुलाकाती और उसकी आईडी की फोटो लेकर पूरा नाम व पता फीड किया जाता है।
विज्ञापन
इससे बंदी के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का भी पूरा ब्योरा मिल जाता है। बंदी से मुलाकात की पर्ची काटने की कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था ने पुलिस की मुश्किलें भले ही आसान कर दी हो मगर लोगों की मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं। उन्हें इसके लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करे होंगे। अबतक प्रति व्यक्ति एक रुपये के बजाए अप पांच प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं एक दिन में किसी बंदी से केवल तीन लोग ही मुलाकात कर पाएंगे।
विज्ञापन