फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One killed in collision of trucks, another injured

ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 14 Nov 2016 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 14 Nov 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
One killed in collision of trucks, another injured
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी के निकट दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गय। घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ट्रकों को चौकी ले आई।
विज्ञापन



कानपुर के बर्रा निवासी गब्बर पुत्र विनोद यादव अपने साथी गुलाब पुत्र लालमणि निवासी शिवनगर कानपुर के साथ रविवार सुबह जिला फैजाबाद की जुबेरगंज बाजार भैंस लेने गया था। रविवार देर रात दोनों ट्रक से वापस कानपुर आ रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी के पास आमने-सामने ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें गुलाब की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि गब्बर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल लाई। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने के बाद गब्बर की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मृतक गुलाब के पिता लालमणि नि:शक्त हैं। गुलाब चार भाइयों में सबसे बड़ा था। गुलाब फलों की ठेलिया लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पत्नी विद्या के अलावा बच्चों में विशाल(13), अभिषेक(11) व बेटी मुस्कान(7) हैं। एसएसआई अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। यदि हुआ होगा तो चौकी में ट्रक खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed