फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   one died in accident

लोडर की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 04 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 04 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
one died in accident

चकलवंशी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर लोडर और टेंपो की भिड़ंत में टेंपो चालक की मौत हो गई जबकि उसके साथी की हालत नाजुक है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लोडर में आग लगाने का भी प्रयास किया मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के भदनी गांव निवासी उपेेंद्र सिंह (40) टेंपो चलाता था। शनिवार रात करीब 9.30 बजे वह चकलवंशी में सवारियां उतारकर गांव के ही अर्जुन (25) के साथ खाली टेंपो लेकर गांव लौट रहा था। गांव से कुछ पहले उन्नाव से हरदोई की ओर जा रहे दूध लदे लोडर ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया और लोडर बिजली के पोल में टकराने के बाद रुका। हादसे में टेंपो चला रहे उपेंद्र की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में चकलवंशी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोडर में आग लगाने का प्रयास किया। मगर सफीपुर सीओ गोपीनाथ सोनी और माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। घटना की सूचना पर सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस लोडर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर लोडर मालिक और उसके चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed