फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One died and five more children infected due to diphtheria

Unnao News: डिप्थीरिया से एक की मौत व पांच और बच्चे संक्रमित

Sun, 08 Sep 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
One died and five more children infected due to diphtheria
उन्नाव/सफीपुर। डिप्थीरिया संक्रमित एक बच्चे की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अलग-अलग ब्लॉकों में पांच अन्य बच्चों में डिप्थीरिया की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के गांव व घर के आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर टीकाकरण किया।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के अहमदाबाद माथर निवासी राजाबाबू के 11 साल के बेटे सत्यम को मंगलवार बुखार आया। परिजन उसे लेकर सफीपुर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की तो डिप्थीरिया की पुष्टि हुई। इससे डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार देर शाम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता राजाबाबू ने बताया कि दो पुत्रों में सत्यम सबसे छोटा था। वह कालीमिट्टी स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार परियर घाट पर बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, गंजमुरादाबाद के बजरिया गांव निवासी अवधेश सिंह के आठ साल के बेटे अमर में डिप्थीरिया की पुष्टि होने पर भर्ती कराया गया। इसके अलावा नवाबगंज के कुशहरी गांव के लाल बहादुर की छह साल की बेटी छाया, इसी ब्लॉक के मिर्जापुर निवासी राहुल के चार साल के बेटे विहान और कोटवा के फूलचंद्र की 12 साल की बेटी अंशिका भी डिप्थीरिया संक्रमित पाई गईं हैं। सफीपुर ब्लॉक के निहालपुर के रविकांत की आठ साल की बेटी खुशी में भी डिप्थीरिया की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि नियमित समीक्षा की जा रही है। टीकाकरण और जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बुखार से बच्चे की मौत
उन्नाव। असोहा ब्लॉक के उमर्रा निवासी ठाकुर प्रसाद का पांच साल का बेटा अपने ननिहाल अजगैन क्षेत्र के जंसार में रहता था। कई दिन से उसे बुखार और गले में दिक्कत थी। शनिवार को दिक्कत अधिक होने पर परिजनों ने निजी डॉक्टर को दिखाया। गंभीर होने पर नवाबगंज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश ने बताया कि मृत अवस्था में बच्चा सीएचसी पहुंचा था। इससे उसकी जांच नहीं हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed