{"_id":"d9228212909bbec1f6988308d7a6dad8","slug":"one-death-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत, ब्लाक प्रमुख समेत दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत, ब्लाक प्रमुख समेत दस घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बुधवार सुबह लालकुआं के पास मारुति और टाटा सफारी की आमने सामने भिड़ंत में डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि बीघापुर ब्लाक प्रमुख समेत दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को पहले बीघापुर सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाया गया। कुछ की हालत गंभीर देख इन्हें कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। कार सवार लोग मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायबरेली जा रहे थे, जबकि ब्लाक प्रमुख से बीघापुर की ओर से उन्नाव आ रहे थे।
विज्ञापन
कानपुर के विराट नगर निवासी अमित गुप्ता (30), अपनी पत्नी दीपमाला (28), बेटा सिद्धांत (6) व विहान (डेढ़ माह), बेटी अनन्या (4) के साथ ही रिश्तेदार अंकिता गुप्ता (21) पत्नी अतुल व राजेंद्र प्रसाद (55) निवासी खिन्नीनाका, बांदा, अंजली गुप्ता (25) पत्नी विनीत गुप्ता निवासीगण भूसाटोली कानपुर के साथ एक मांगलिक समारोह में शामिल होने कार से रायबरेली जा रहे थे।
विज्ञापन
कार राजेंद्र प्रसाद चला रहे थे। जबकि सफारी सवार बीघापुर ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह (40), मुन्ना (30) व चालक सीताराम (32) निवासीगण मंडपहा, थाना बिहार उन्नाव की ओर आ रहे थे। बीघापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत लालकुआं के पास आमने सामने भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घायलों को कार व सफारी से बाहर निकालने लगे। सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को लेकर पहले बीघापुर सीएचसी व और फर जिला अस्पताल पहुंची।
जहां चिकित्सकों ने डेढ़ माह के विहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि ब्लाक प्रमुख व उनके दोनों साथियों के साथ ही अमित गुप्ता, दीपमाला, अंकिता गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, अंजली गुप्ता को हैलट रेफर कर दिया गया।