फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Old man killed in car collision with truck

Unnao News: ट्रक की टक्कर से कार सवार वृद्ध की मौत

Sun, 29 Oct 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Old man killed in car collision with truck
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर माथर गांव के पास स्पीड ब्रेकर के पास कार धीमी होते ही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि के बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी मुंबई से अपने घर हरदोई जा रहे थे।
विज्ञापन


हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के गांव गौरी फखरुद्दीनपुर निवासी शकील (52), छोटा भाई बबलू (38) मुंबई में रहकर गैराज चलाते हैं। उसी गैराज में कासिमपुर थानाक्षेत्र के ही गांव खजोहना निवासी शकील के मौसेरे भाई सलीम (60) बेटे अकीब (18) के साथ काम करते हैं। चार नवंबर को सलीम के मौसेरे भाई वसीम का निकाह होना है। उसी में शामिल होने सभी मुंबई से पुष्पक एक्सप्रेस से उन्नाव स्टेशन पहुंचे। वहां परिवार का ही राजू पहले से ही कार लिए खड़ा था। कार में बिठाकर वह हरदोई जा रहा था।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के माथर गांव में बने स्पीड ब्रेकर पर कार की गति धीमी होने पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में कार सवार सभी चारों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सलीम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कार चला रहा राजू बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार वृद्ध की मौत हुई है। जबकि उसका बेटा और अन्य परिजन घायल हो गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed