फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Old man dies due to parcel train hit

पार्सल ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Thu, 14 May 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Old man dies due to parcel train hit
उन्नाव। घर से सुबह टहलने निकला वृद्ध लोकनगर क्रॉसिंग पर पार्सल ट्रेन से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला नारेंद्रनगर निवासी कन्हैयालाल (65) बुधवार सुबह 5 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। लोकनगर क्रॉसिंग पार करते समय लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही पार्सल ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी, आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कराने के बाद घर वालों को सूचना दी। बेटे पिंकू ने बताया कि पिता रोजाना टहलने जाते थे। कोई अंदर न घुस आए इसलिए घर की कुंडी बाहर से लगा देते थे। घटना की जानकारी होने के बाद छत पर चढ़कर पड़ोसी से बाहर की कुंडी खुलवाई तब जाकर सब लोग बाहर निकल पाए। बेटे ने बताया कि पिता सांस फूलने की बीमारी से भी परेशान रहते थे। फिलहाल पुलिस वृद्ध के आत्महत्या करने की भी आशंका जता रही है। जीआरपी प्रभारी एसके राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अगर कोई तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मृतक कन्हैयालाल दो भाई थे। बडे़ भाई गोकुल की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद कन्हैयालाल पर अपनी पत्नी चम्पा के साथ मृतक बड़े भाई की पत्नी गोमती देवी व बेटे पिंकू की परवरिश की जिम्मेदारी भी आ गई। मृतक के बेटे पिंकू के मुताबिक, कन्हैयालाल के कोई संतान नहीं थी। बड़े भाई की मौत के तीन साल बाद कन्हैयालाल की पत्नी चंपा की भी मौत हो गई। इससे कन्हैयालाल ने बड़े भाई की पत्नी गोमती देवी से शादी कर ली। तब से तीनों साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed