{"_id":"58d2c5284f1c1bb6681a5217","slug":"old-man-dies-after-hit-by-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी चौराहे पर पैदल सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सफीपुर सीएचसी ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल के बाद उसे कानपुर हैलट ले गए। यहां उसने दम तोड़ दिया।
चकलवंशी निवासी छोटा (60) कस्बे में ही गुमटी रखे है। मंगलवार शाम वह दुकान के लिए सामान लेने चौराहे पर गया था। सामान लेने के बाद वह लौट रहा था। तभी सड़क पार करते समय सफीपुर से उन्नाव की ओर जो रहे बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वृद्ध के तीनों पुत्र रामबिलास, रामबरन व पुत्तीलाल मौके पर पहुंचे और पिता को सीएचसी सफीपुर ले गए। लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मगर परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर कानपुर हैलट लेकर चले गए। पांच घंटे बाद वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र रामबिलास ने बताया सूचना के काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जब सीएचसी ले जाया गया तो वहां डाक्टर ने इलाज करने के बजाय रेफर कागज बना दिया। हैलट ले जाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। लगभग दो घंटे बाद डाक्टर आए तब जाकर इलाज शुरू हुआ। इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद पिता ने दम तोड़ दिया।