{"_id":"65720e39fc7ca0cc2007cf48","slug":"old-man-crossing-the-road-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6850-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क पार कर रहे वृद्ध की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क पार कर रहे वृद्ध की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर एक मेडिकल स्टोर के सामने अज्ञात वाहन ने सडक़ पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के चकमीरापुर गांव निवासी श्रीपाल (60) के पैर में चोट लगने पर वह गुरुवार देर शाम पैदल मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत से बेटा राजेंद्र, नन्हेंलाल, रावेंद्र कुमार और विवाहित रामकिशोरी और पत्नी शिवकली बेहाल है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
-- -- -- -
बाइक के सामने कूदा बंदर, दो घायल
सफीपुर।औरास थानाक्षेत्र के गांव नियाजअली खेड़ा निवासी प्रधान मो. इमरान (30) पारिवारिक चाचा जहीर अहमद (52) के साथ बाइक से उन्नाव गए थे। देर शाम घर लौटते समय उन्नाव-संडीला मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के गांव मकबूलखेड़ा गांव के पास बाइक के सामने बंदर आने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस स्वास्थ्य केंद्र लाई। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)
-- -- --
दुकान में रखा सामान चोरी
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालखेड़ा निवासी आरएसएस के पुरवा खंड संचालक रामलाल ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह डेला तिराहे के पास होटल संचालित हैं साथ ही मिठाई की दुकान भी करते हैं। बुधवार रात वह बांगरमऊ में संघ की बैठक में गए थे। गुरुवार सुबह आए तो देखा दुकान के अंदर रखी दो साइकिल, सिलाई मशीन और गृहस्थी का कुछ सामान गायब था। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। (संवाद)