फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Old lady kept suffering from pain, couldn't find doctor

Unnao News: दर्द से तड़पती रही वृद्धा, नहीं मिले डॉक्टर

Mon, 14 Oct 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Old lady kept suffering from pain, couldn't find doctor
उन्नाव। नवाबगंज सीएचसी में रविवार को हादसे में घायल वृद्धा दर्द से तड़पती रही, लेकिन इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कुंजपुर गांव निवासी वृद्धा राधिका (65) रविवार को कार की टक्कर से घायल हो गई थीं। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सीएचसी पहुंचाया। यहां वह एक घंटे तक तड़पती रहीं। फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने दर्द का इंजेक्शन लगाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी में डॉक्टर न होने की जानकारी सीएमओ को दी। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मरीज को देखा और सीएचसी अक्षीक्षक डॉ. राजेश से वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर करवाया। एसीएमओ ने बताया कि शनिवार को डॉ. सिद्धार्थ की और रविवार को डॉ. शैलेंद्र अस्थाना की ड्यूटी थी, लेकिन दोनों डॉक्टरों ने आपस में बात करके ड्यूटी बदल ली थी। इस हिसाब से डॉ. सिद्धार्थ को रविवार को ड्यूटी करनी थी, लेकिन वह फोन करने के बाद सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को देंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed