फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   old killed in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में वृद्ध की मौत

Mon, 20 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 20 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
old killed in Harsh firing

बीघापुर। तिलक समारोह में लड़की और लड़के पक्ष में हुई जवाबी हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से लड़की के चचेरे बाबा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और चाचा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के जमुका गांव निवासी राममोहन तिवारी ने अपनी बेटी का विवाह बीघापुर थानाक्षेत्र के डाड़ामऊ गांव निवासी शिवसागर के बेटे अमित से तय किया था। रविवार को राममोहन तिवारी परिवार के लोगों और खास रिश्तेदारों के साथ तिलक चढ़ाने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे तिलक चढ़ने के बाद कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानें। तनातनी में कई राउंड फायरिंग हुई तो तिलक समारोह में भगदड़ मच गई। किसी ने ड्रम के पीछे छिपकर खुद को बचाया तो कोई मेज के नीचे छिप गया। लोगों ने आसपास के घरों में घुसकर अपना बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्कामुक्की के दौरान एक गोली लड़की के चचेरे बाबा अलोपी शंकर तिवारी के सिर में धंस गई, जबकि राममोहन (48) पुत्र वासुदेव तिवारी व उनके भाई दिलीप (42) के अलावा गांव के उमेश साहू और रिश्तेदार सूरज शुक्ला (18) पुत्र अरविंद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अलोपी शंकर को मृत घोषित कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


जिला अस्पताल में भी आरोप-प्रत्यारोप को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। बीघापुर सीओ गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पुलिस मौके मौजूद है और फायर करने और फायर करने में प्रयोग की गईं बंदूकों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed