{"_id":"62dd9aef238c3a5e0d27aa0c","slug":"old-amn-deadbody-found-hanged-in-orchard-unnao-news-knp709299260","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नााव: वृद्ध का बाग में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नााव: वृद्ध का बाग में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के तालासरांय गांव में खेत जाने की बात कहकर घर से निकले बुजुर्ग का शव बाग में फंदे से लटका मिला।
तालासरांय निवासी किसान अब्दुल रहमान (62) शनिवार रात करीब 10 बजे बेटी नूर बानो से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक न लौटने पर बेटी ने तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला।
देर रात उनका शव एक बाग में लुंगी के फंदे से लटका मिला। पिता का शव देख बेटी बेहोश हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटी ने बताया कि मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।