{"_id":"5f0323248ebc3e431a3b27af","slug":"officers-should-fill-the-pit-of-roads-dm-unnao-news-knp5695692139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के गड्ढे भरवाएं अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के गड्ढे भरवाएं अधिकारी : डीएम
विज्ञापन
उन्नाव। विकास भवन में शासन के महत्वपूर्ण 71 बिंदुओं की प्रगति समीक्षा बैठक में डीएम ने सड़कों के गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए। वहीं अब तक भराए गए सड़कों के गड्ढों की पूरी सूची मांगी है।
डीएम रवींद्र कुमार ने एडीएम विनोद पांडेय को निर्देश दिया कि सघन अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए घरों से बाहर न निकले। अधिक संख्या में लोग एक स्थान पर इकट्ठा न होने पाएं। सवारी वाहनों में ज्यादा लोगों को एक साथ न बैठने दिया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य कराया जाए। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए उस पर जुर्माना लगाएं। सीएमओ को निर्देश दिया कि कोविड-19 के संक्रमण से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जो टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। वे सभी मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। आशा एवं एएनएम के माध्यम से पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा प्रत्येक घरों में जांच करवाएं।
जिलाधिकारी ने सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया। कहा कि अब तक जितने भी गड्ढे भरे गए हैं उनकी सूची तैयार करके प्रस्तुत करें। विद्युत अभियंता को जनपद के ग्रेड में सुधार के सख्त निर्देश दिए। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को निर्देश दिए कि जिले के जरूरतमंदों को आवास की व्यवस्था अवश्य कराएं। कहा कि गांव में केमिकल युक्त पानी नहीं जाना चाहिए। नदी नाले के दोनों साइड में जितना एरिया है उन पर वृहद स्तर पर स्थानीय प्रजातियों का सघन पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।