{"_id":"b539e9279e24dd7f00664a1ca6daa179","slug":"officers-on-the-missing-dm-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के गायब रहने पर डीएम भड़कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के गायब रहने पर डीएम भड़कीं
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मियागंज विकासखंड के कमलापुर गांव में सोमवार को जनता चौपाल से जलनिगम के एक्सईएन, एसडीओ व जेई के नदारद रहने पर डीएम सौम्या अग्रवाल काफी खफा हुईं। उन्होंने इन सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
साथ ही चौपाल में अनुपस्थित रही सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम सौम्या अग्रवाल सोमवार दोपहर 12 बजे डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र गांव कमलापुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सीधे जनता से संवाद किया और उनकी समस्याएं पूछी।
डीएम ने मौके पर ही विकास और निर्माण कार्यों का सत्यापन किया। किसानों ने कोटे की दुकान दूसरी जगह संबद्ध होने की जानकारी दी तो डीएम ने 15 दिन में गांव में कोटेदार का चयन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनता चौपाल के बाद गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने सीसी रोड, लोहिया व इंदिरा आवास के साथ ही शौचालयों का भी सघन जायजा लिया। सोशल सेक्टर की योजनाओं की समीक्षा में डीएम ने वृद्धावस्था/विधवा पेंशन के नए पात्रों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने किसानों से कहा कि वह मृदा परीक्षण जरूर कराएं।
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं। केसीसी बनने से किसान की फसल का बीमा अपने आप हो जाता है। कहा कि कृषि विभाग की बीज व अनुदानित योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं। डीएम ने निर्देश दिए कि गांव के अतिकुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने के हर संभव प्रयास किए जाएं।
गांव के निरीक्षण के दौरान डीएम को कई हैंडपंप खराब मिले। यह देख जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।